फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: भक्तों को दर्शन देने निकले बाबा महाकाल, अगहन मास के पहले सोमवार पर निकली भव्य सवारी

Mon, 10 Nov 2025 11:03 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अगहन मास के पहले सोमवार को भगवान महाकाल की सवारी आज शाम धूमधाम से निकाली गई। भगवान का चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
 
विज्ञापन
धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री महाकालेश्वर मंदिर से भगवान श्री महाकालेश्वर की कार्तिक-मार्गशीर्ष (अगहन) मास की तीसरी सवारी सोमवार शाम परंपरागत उत्साह और श्रद्धा के साथ निकाली गई। सवारी से पहले मंदिर परिसर स्थित सभा मंडप में भगवान के श्री चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन-अर्चन पं. घनश्याम शर्मा ने किया। पूजन के उपरांत भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर को रजत पालकी में विराजित कर नगर भ्रमण के लिए निकाला गया। मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन


अगहन मास के पहले सोमवार को निकाली गई इस सवारी में महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा ने भी पूजन-अर्चन किया। इसके बाद भगवान का क्षिप्रा नदी के जल से अभिषेक कर रजत पालकी में विराजित किया गया। सवारी के आगे-आगे तोपची, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया।

ये भी पढ़ें: Indore News: बैठक में पार्षद बोले- वार्डों में काम नहीं हो रहे है, जनता को क्या मुंह दिखाएंगे
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक के अनुसार सवारीर श्री महाकालेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बख्शी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंची। यहां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का पूजन-अभिषेक किया गया। इसके पश्चात रामघाट से गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होते हुए सवारी पुनः श्री महाकालेश्वर मंदिर लौटी।

इस दौरान तोपची, कडाबीन, श्री महाकालेश्वर बैंड, पुलिस बैंड, घुड़सवार दल और सशस्त्र पुलिस बल के जवानों ने नगरवासियों को भगवान महाकाल के आगमन की सूचना देते हुए मार्ग को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

 

धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी

 

धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी

 

धूमधाम से निकली बाबा महाकाल की सवारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें