फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: जयपुर के मोगरे से सजे बाबा गुमानदेव हनुमान, 11 किस्म के आमों का लगा भोग; दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Wed, 19 Jun 2024 12:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: शहर के पिपलीनाका स्थित अतिप्राचीन बाबा गुमानदेव हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ मास के सबसे बड़े मंगलवार पर भगवान का मोगरे से आकर्षक श्रृंगार किया गया और 11 किस्म के आम का भी भगवान को भोग लगाया गय। इस विशेष दर्शनों का लाभ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया। 

विज्ञापन
गुमानदेव हनुमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा गुमानदेव गढ़ी के गादीपति पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने बताया कि अतिप्राचीन इस मंदिर में न केवल बाबा गुमानदेव हनुमान सरकार का विशेष श्रृंगार हुआ, बल्कि मंदिर में विराजमान अष्ट चिरंजीवी भगवान विभीषण, परशुराम, वेदव्यास, अश्वत्थामा, बाली, मारकंडेय जी के मंदिरों को भी विशेष तौर पर सजाया गया।

विज्ञापन


पंडित व्यास ने बताया कि यह विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां पर जन्मदिवस के दिन अष्टधातु से निर्मित अष्ट चिरंजीवी भगवान का पूजन और दर्शन करने मात्र से हमें आरोग्य की प्राप्ति होती है और चिरंजीविता प्राप्त होती है। मंदिर की मोगरे से आकर्षक रूप से सजावट करने के बाद बाबा गुमानदेव को 11 किस्म के हाफुस, बादाम, लंगड़ा, तोतापरी, लालपट्टा, दशहरी आदि आमों का भोग भी लगाया गया।

पंडित व्यास ने बताया कि लगभग 25 वर्षों से मंदिर में जयेष्ठ मास में बाबा गुमानदेव का इसी प्रकार मोगरे से श्रृंगार किया जाता है, जिसकी शुरुआत उनके पिताजी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित श्याम नारायण व्यास के द्वारा की गई थी। आज वह उन्हीं के पदचिन्हों पर आगे की ओर बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें