उज्जैन में महाकाल मंदिर क्षेत्र की जाम समस्या कम करने के लिए यातायात पुलिस ने हरी फाटक-बेगमबाग-नीलकंठ द्वार मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगा दी है। ऑटो संघ की सहमति से लिया गया यह निर्णय श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
महाकाल मंदिर क्षेत्र में जाम की समस्या से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। हरी फाटक क्षेत्र से बेगमबाग होते हुए नीलकंठ द्वार की ओर अब ऑटो एवं ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा।
लंबा जाम- महाकाल मंदिर और भारत माता मंदिर पहुंचने वाले इस मार्ग पर रोज लंबा जाम लगता है। संकरे रास्ते पर ऑटो-ई रिक्शा की भीड़ से ट्रैफिक पूरी तरह ठप हो जाता है।
श्रद्धालु होते हैं परेशान - देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में घंटों लगते हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को जाम में फंसकर सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है।
VIP-प्रोटोकॉल एंट्री भी यहीं से- इसी मार्ग से VIP और प्रोटोकॉल वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश होता है। जाम की वजह से सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल मूवमेंट भी प्रभावित होता था।
क्या कहते है जिम्मेदार
शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू रखना प्राथमिकता है। ऑटो संघ के सहयोग से जनता को जाम से राहत मिलेगी।
- दिलीप परिहार, DSP यातायात