फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: विक्रमोत्सव में चाणक्य बनेंगे आशुतोष राणा, अभिनेत्री हेमा मालिनी और जुबिन नौटियाल की भी प्रस्तुति

Wed, 31 Jan 2024 09:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उज्जैन में आयोजित होने वाले 40 दिवसीय विक्रमोत्सव का शुभारंभ 1 मार्च से 9 अप्रैल तक होगा। इस बार अभिनेत्री, नृत्यांगना और भाजपा सांसद हेमा मालिनी, गायक जुबिन नौटियाल गायन और नृत्य की प्रस्तुति देंगे, लेकिन इस कार्यक्रम का समा इसबार अभिनेता आशुतोष राणा से भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
आशुतोष राणा, अभिनेत्री हेमा मालिनी और जुबिन नौटियाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वर्ष 40 दिवसीय विक्रमोत्सव का शुभारंभ 1 मार्च से 9 अप्रैल तक होगा। इसमें भारतीय इतिहास, संस्कृति और वैभवपूर्ण विरासत को आगे बढ़ा रहे संत, मनीषियों के साथ कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे, जोकि आयोजन में शामिल होने के साथ ही प्रस्तुति भी देंगे। जिसमे वैसे तो प्रमुख नाम अभिनेत्री, नृत्यांगना और भाजपा सांसद हेमा मालिनी, गायक जुबिन नौटियाल गायन और नृत्य की प्रस्तुति देंगे, लेकिन इस कार्यक्रम का समा इसबार अभिनेता आशुतोष राणा से भी बढ़ेगा।

विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन नगरी उज्जैन में दो महीने बाद 1 से 7 अप्रैल के बीच नाटक ‘हमारे राम’ और ‘चाणक्य’ मंचन होने वाला है। दोनों ही नाटक में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, प्रभावशाली लेखक और उम्दा वक्ता आशुतोष राणा महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। ‘हमारे राम’ में लंकापति रावण की भूमिका में नजर आएंगे।

अवंतिकाबाई पर आधारित नाटकों का मंचन भी होगा
प्रस्तुति विक्रमोत्सव अंतर्गत होगी। विक्रमादित्य शोधपीठ के निर्देशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि उज्जैन में होने वाले विक्रमोत्सव में नाट्य प्रस्तुति के लिए आशुतोष राणा की सहमति मिली है। बॉलीवुड निर्देशक जयंत देशमुख नए सिरे से ‘चाणक्य’ नाटक का लेखन भी कर रहे हैं। 1 से 7 अप्रैल के बीच कर्ण, अंधा युग, अवंति शौर्य, रानी दुर्गावती, रानी अवंतिकाबाई पर आधारित नाटकों का मंचन भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें