फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: तेज गति से आई कार ने मारी मोटरसाइकिल को टक्कर, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल

Wed, 31 Jan 2024 08:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: बडनगर से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक को बीती रात कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता की मौत हो गई, वहीं, पुत्र घायल हुए है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के उन्हेल में रहने वाला जगन्नाथ पिता कनीराम अपने पुत्र अर्जुन और जितेन्द्र के साथ बाइक पर सवार होकर बडनगर गया था। जहां से रात में वापस तीनों उन्हेल लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम जलोदिया के समीप तेज गति से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गये। दुर्घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने जगन्नाथ को मृत घोषित कर दिया। घायल पुत्रों को उपचार के लिये भर्ती किया गया। इधर, परिजन सूचना मिलने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गये थे। जितेन्द्र की हालत गंभीर थी, जिसे रात में ही निजी अस्पताल ले जाया गया। सुबह अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर जगन्नाथ का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें