फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: लक्ष्मी पूजन के बाद कब उठाएं पटिया-पूजन सामग्री, जानें दुकान खोलने और गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

Tue, 21 Oct 2025 04:47 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain News: दीपावली के बाद लक्ष्मी पूजन की पटिया उठाने का शुभ समय 22 अक्तूबर को विभिन्न मुहूर्तों में रहेगा। इसी दिन गोवर्धन पूजा भी की जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सुबह 6:26 से 8:42 तक और शाम 3:29 से 5:44 तक पूजा सर्वश्रेष्ठ रहेगी।
 
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व के मुख्य अनुष्ठान लक्ष्मी पूजन के बाद पटिया (पूजन सामग्री) उठाने का समय अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास (पंचांगकर्ता एवं पारंपरिक तीर्थ पुरोहित) के अनुसार, पूजन सामग्री को पूजन के तुरंत बाद नहीं हटाना चाहिए, बल्कि कुछ समय तक उसी स्थान पर रहने देना चाहिए ताकि देवी लक्ष्मी की कृपा स्थायी बनी रहे।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि पटिया को रात्रि में नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पूजन का फल प्रभावित हो सकता है। पूजन सामग्री को सावधानीपूर्वक और श्रद्धा के साथ ही उठाना चाहिए ताकि कोई अपवित्रता न हो।
 
लक्ष्मी पूजन के बाद पटिया उठाने के शुभ मुहूर्त (22 अक्तूबर 2025, बुधवार)

  • प्रातः 6:26 से 7:52 — लाभ मुहूर्त
  • प्रातः 7:52 से 9:19 — अमृत मुहूर्त
  • प्रातः 10:45 से 12:10 — शुभ मुहूर्त
  • शाम 4:29 से 5:55 — लाभ मुहूर्त
  • शाम 7:29 से 9:03 — शुभ मुहूर्त
  • रात 9:03 से 10:37 — अमृत मुहूर्त

प्रतिपदा तिथि बुधवार रात्रि 8:18 बजे तक रहेगी। इस अवधि में गोवर्धन पूजा करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने यहां गौशाला में की गोवर्धन पूजा, बछड़े को खुद उठाया अपनी गोद में
 
गोवर्धन पूजा 2025- तिथि और महत्व
पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि इस वर्ष 21 अक्तूबर की शाम 5:54 से शुरू होकर 22 अक्तूबर की रात 8:16 तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर 2025 (बुधवार) को मनाया जाएगा। यह पर्व भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की स्मृति में मनाया जाता है, जो प्रकृति संरक्षण और गोसेवा का प्रतीक है।
 
गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

  • प्रातःकालीन मुहूर्त: सुबह 6:26 से 8:42 तक
  • सायंकालीन मुहूर्त: दोपहर 3:29 से शाम 5:44 तक

इन दोनों समयावधियों में पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दौरान गोवर्धन पर्वत की प्रतीकात्मक पूजा गाय के गोबर, फूल और नैवेद्य से की जाती है।

विज्ञापन

 
गोवर्धन पूजा की आवश्यक सामग्री
रोली, अक्षत, चावल, बताशा, नैवेद्य, मिठाई, गंगाजल, पान, फूल, खीर, सरसों के तेल का दीपक, गाय का गोबर, गोवर्धन पर्वत की तस्वीर, दही, शहद, धूप-दीप, कलश, केसर फूल की माला, कृष्ण जी की प्रतिमा या तस्वीर और गोवर्धन पूजा कथा की पुस्तक आवश्यक मानी गई है।

यह भी पढ़ें- MP AQI: मध्य प्रदेश में दीपावली पर पटाखों से दमघोंटू हुई हवा, प्रदेश में इंदौर-ग्वालियर का AQI रहा सबसे ज्यादा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें