फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, कहा - जो महसूस हुआ उसे बयां नहीं कर सकती

Sat, 24 Aug 2024 08:35 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने उज्जैन पहुंचकर आज बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान की भक्ति की। नयनी पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आई थीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने किए बाबा महाकाल के दर्शन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी अभिनेत्री नयनी दीक्षित आज शनिवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंची। उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शनों का लाभ लिया और उसके बाद नंदी हॉल में बैठकर भगवान की भक्ति में लीन नजर आईं। पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री नयनी दीक्षित ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मुझे जो अनुभूति प्राप्त हुई है उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। मंदिर की व्यवस्था काफी बेहतर है, भक्तों को भगवान के दर्शन करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है। मैंने इंस्टाग्राम पर मंदिर की व्यवस्थाएं देखी थी जो की मुझे और भी बेहतर लगी है। अभिनेत्री नयनी दीक्षित के द्वारा बाबा महाकाल का पूजन अर्चन माधव दिलीप गुरु द्वारा संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन






विज्ञापन


400-500 ऑडिशन दिए तब जाकर हुई थी सिलेक्ट
नयनी दीक्षित कानपुर की रहने वाली हैं, उन्होंने एक्टिंग का कोर्स कर मुंबई में कई फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ में नयनी ने स्टार एक्ट्रेस की बड़ी बहन का रोल अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज और कई अन्य बड़ी मूवी जैसे ‘स्पेशल-26’ समेत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नयनी दीक्षित कानपुर विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा रही हैं, इस वजह से विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वह हिस्सा लेने के लिए कानपुर पहुंची थीं। नयनी दीक्षित ने बताया कि चैलेंज तो हर फील्ड में है। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम पाना बड़ी मशक्कत का काम है। उन्होंने खुद लगभग 400 से 500 ऑडिशंस दिए। तब जाकर उन्होंने मायानगरी में अपनी पहचान बनाई और इंडस्ट्री में काम पाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें