उज्जैन में निकला अनोखा जुलूस.... आगे आगे बज रहे थे ढोल, पीछे कान पकड़कर चल रहे थे रिकॉर्डशुदा ब
धार्मिक नगरी उज्जैन की सड़कों पर शुक्रवार शाम जब ढोल बज रहे थे तो लोगों को लगा मानो यह ढोल किसी शादी समारोह या जुलूस के होंगे, लेकिन जब यह जुलूस लोगों के सामने से निकला तो सभी दंग रह गए। क्योंकि जुलूस में आगे-आगे जहां ढोल बज रहे थे वहीं पीछे रिकॉर्ड शुदा बदमाश कान पकड़कर चलते दिखाई दे रहे थे।
अपराधों पर नियंत्रण के लिए उज्जैन पुलिस ने आठ थाना क्षेत्र में रिकॉर्ड शुदा बदमाशों का जुलूस निकाला और उन्हें अपराध ना करने की समझाइश भी दी। एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि शहर में महाकाल, नीलगंगा, खाराकुआं, कोतवाली, जीवाजीगंज, चिमनगंज व अन्य थानों के कुल 36 रिकॉर्ड शुदा बदमाशों को पहले थानों पर बुलाया गया। उसके बाद आगे आगे ढोल पीछे-पीछे रिकॉर्डशुदा बदमाश कान पकड़कर जुलूस के रूप में निकले। इस जुलूस की विशेषता थी कि यह जुलूस अधिकतर उन्हें क्षेत्र में निकला, जहां इन रिकॉर्ड शुदा बदमाशों ने अपराधों को अंजाम दिया था। रिकॉर्ड शुदा बदमाश इन क्षेत्रों में अपनी धाक जमा कर रंगदारी करते थे, लेकिन अब इनसे कोई ना घबराए इसीलिए यह जुलूस निकाला गया था।