फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: अनोखे भक्त ने बाबा महाकाल को चढ़ाई डॉलर के नोटों से बनी माला, नाम भी रखा गुप्त

Sat, 16 Nov 2024 11:46 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोटों से बनी माला अर्पित की है। श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है।
विज्ञापन
बाबा महाकाल ने पहनी डॉलर की माला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं। ये भक्त बाबा महाकाल के श्रृंगार के लिए स्वयं नई-नई सामग्री लेकर आते हैं। शनिवार सुबह भस्म आरती के दौरान एक ऐसे ही भक्त ने डॉलर के नोट से बनी माला दान के रूप में बाबा महाकाल को अर्पित की। भस्म आरती के बाद यह माला बाबा महाकाल को चढ़ाई गई।
विज्ञापन


श्री महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया कि भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोटों से बनी माला अर्पित की है। इस माला को चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखा है। भस्म आरती के बाद यह माला बाबा महाकाल को अर्पित की गई और फिर इसे कोषालय में जमा कर दिया गया।  इसके अलावा भस्म आरती में शामिल एक अन्य श्रद्धालु ने 51,000 रुपये की नगद राशि भी बाबा महाकाल मंदिर में रखी दान पेटी में डाली।
विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें