फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: युवक से दोस्ती के चलते अकेली उड़ीसा से उज्जैन आई किशोरी, युवक उसे छोड़कर हुआ गायब, पीड़िता पहुंची थाने

Sat, 09 Dec 2023 10:29 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

Ujjain: उड़ीसा निवासी किशोरी की इंस्टाग्राम पर उज्जैन के युवक से दोस्ती हुई तो वह अकेली उड़ीसा से उज्जैन आ गई। यहां युवक के साथ घूमी, लेकिन युवक उसे छोड़कर कहीं चला गया तो किशोरी ने थाने पहुंचकर पुलिस से मदद मांगी। अब किशोरी वन स्टाप सेंटर में है।

विज्ञापन
युवक से दोस्ती के चलते अकेली उड़ीसा से उज्जैन आई किशोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरगढ़ उड़ीसा में निवासी वाली 17 वर्षीय किशोरी 6 दिसंबर को चिमनगंज थाने पहुंची और पुलिस को बताया कि वह 12वीं तक पढ़ी है। इंस्टाग्राम पर राहुल मालवीय नामक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने उज्जैन बुलाया था। वह अकेली उड़ीसा से उज्जैन आ गई। यहां युवक ने उसे घुमाया और बाद में अकेला छोड़कर चला गया।

विज्ञापन


पुलिस लेकर जायेगी उड़ीसा
किशोरी स्वयं चिमनगंज थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती सुनाने के बाद मदद मांगी। पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर की अभिरक्षा में भेजा। वन स्टाप सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के परिजनों से मोबाइल पर बात कराई है। उसके परिजन उज्जैन आने में संभवत: असमर्थ हैं और अब पुलिस उसे लेकर उड़ीसा जायेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें