फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी में आठ लोग घायल, हिंगोट चलाते चार गिरफ्तार, एक के पास चाकू भी मिला

Sat, 16 Nov 2024 10:23 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई। रास्ते भर युवकों ने आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों ने हिंगोट जलाए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
हरिहर मिलन के दौरान आतिशबाजी में आठ जख्मी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधय प्रदेश के उज्जैन जिले में वैंकुंठ चतुर्दशी की रात हरिहर मिलन के दौरान हिंगोट और पटाखों से आठ लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें दो गंभीर रूप से घायल थे। वहीं, पुलिस ने हिंगोट चलाने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक युवक को चाकू के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात महाकालेश्वर से द्वारकाधीश गोपाल मंदिर तक हरिहर मिलन की सवारी निकाली गई। रास्ते भर युवकों ने आतिशबाजी की। प्रतिबंध के बावजूद कुछ लोगों ने हिंगोट भी जलाए। पुलिस ने हिंगोट जलाकर फेंकने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आतिशबाजी के दौरान पटाखों से 8 लोग झुलस गए। सांदीपनि नगर निवासी निखिल और अब्दालपुरा निवासी गौरव को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, शुक्रवार सुबह आराम मिलने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

पुलिस ने श्याम सोनी निवासी भागसीपुरा, आर्यन निवासी सतीगेट, लक्की निवासी इंदौरगेट और रोहित निवासी नेहरू नगर को हिंगोट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान रोहित के पास से एक चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें