फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: 'ठहाका महोत्सव' में कन्नौज के आल्हा गायक संग्राम सम्मानित, कवियों और हास्य कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Sun, 11 Jan 2026 07:25 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय ठहाका महोत्सव में कन्नौज के प्रसिद्ध आल्हा गायक संग्राम सिंह को लोककला और पारंपरिक गायन के क्षेत्र में योगदान के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
आल्हा गायक संग्राम सिंह हुए सम्मानित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन में आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय ठहाका महोत्सव के दौरान उत्तर प्रदेश के कन्नौज के आल्हा गायक संग्राम सिंह को सम्मानित किया गया। यह महोत्सव 8 जनवरी से 11 जनवरी तक कालिदास अकादमी परिसर में आयोजित किया गया। ठहाका महोत्सव के मंच पर लोककला और पारंपरिक गायन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से आल्हा गायक संग्राम सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान उन्होंने अपनी पारंपरिक आल्हा गायकी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खुशखबरी: संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र में उम्मीद की उड़ान, सीधी में दिखा गिद्धों का बड़ा समूह; मिल रहे ये संकेत

इन कलाकारों ने प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया
महोत्सव के अंतर्गत कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए नामचीन कवियों, हास्य कलाकारों और मंचीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में रजत सूद, आशीष विद्यार्थी, नमिता नमन, मंजर भोपाली, पॉपुलर मेरठी सहित कई चर्चित कलाकारों की सहभागिता रही।

चार दिवसीय इस महोत्सव में हास्य, व्यंग्य, कविता और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। 26वें अंतरराष्ट्रीय ठहाका महोत्सव उज्जैन में संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें