फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: इस मंदिर में 201 क्विंटल फूलों और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल से खेली गई होली, जानें और क्या रहा खास

Fri, 14 Mar 2025 09:22 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के नारायणा धाम में 201 क्विंटल फूलों और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल से भव्य होली महोत्सव मनाया गया। दरिद्रनारायण भोज में निर्धनों को भोजन कराया गया। रामघाट पर शिप्रा माता का अभिषेक कर फूलों की होली खेली गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय उत्सव का आनंद लिया।
विज्ञापन
उज्जैन के इस मंदिर में होली खेलने के लिए लगे 201 क्विंटल फूल और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल जानिए कह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन स्थित श्री कृष्ण-सुदामा मित्रता स्थली नारायणा धाम में 201 क्विंटल फूलों और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह से मंदिर परिसर में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा का पूजन-अर्चन हुआ, जिसके बाद भव्य ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा और विभिन्न अखाड़ों की भागीदारी रही। भगवान श्रीकृष्ण हाथी पर सवार होकर पूरे नारायणा धाम में भ्रमण करते हुए निकले।
विज्ञापन


यात्रा मार्ग में सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विशेष मंचों से आरती, पूजन और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। हजारों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लिया और बरसाना की होली जैसा अद्भुत आनंद प्राप्त किया। आयोजन समिति के केशर सिंह पटेल ने बताया कि यह भव्य फाग उत्सव प्रतिवर्ष होली और पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है। श्रीकृष्ण और सुदामा ने अपने विद्यार्थी जीवन में यहां रात्रि विश्राम किया था, इसलिए यह धाम ऐतिहासिक और धार्मिक रूप से विशेष महत्व रखता है।



दरिद्रनारायण भोज का आयोजन
अन्नपूर्णा ग्रुप ने फव्वारा चौक पर दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। सुभाष यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के निर्धन वर्ग को त्योहार की खुशी देना और समरसता की भावना को बढ़ावा देना है। इस मौके पर योगेश शर्मा, मनीष शर्मा, सनद बागरवाल, सुखदेव यादव, संचित शर्मा, प्रतीक जैन, अनिल दाता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 30 मार्च को, मुख्यमंत्री यादव को दी जाएगी डी-लिट उपाधि

मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर शिप्रा नदी के आंगन में होली
श्री अवंतिका महाकाल युवा तीर्थ पुरोहित समिति के तत्वावधान में रामघाट पर शिप्रा माता का अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर श्रद्धालुओं ने फूलों से होली खेली। इस भव्य आयोजन में महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंदजी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष जगदीश पांचाल, स्वामी कमलेश महाराज, राधे-राधे बाबा, स्वामी कृष्ण गिरी जी, तीर्थ पुरोहित संजय जोशी कुंड वाला गुरु, तीर्थ पुरोहित प्रेम त्रिवेदी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  होली के रंग, साधु-संतों के संग.. सीएम ने अभा अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और संतों के साथ खेली होली

समारोह के दौरान मां शिप्रा की महाआरती की गई, जिसमें समस्त पुजारी और तीर्थ पुरोहित परिवारों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर होते हुए होली महोत्सव का आनंद लिया।

उज्जैन के इस मंदिर में होली खेलने के लिए लगे 201 क्विंटल फूल और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल जानिए कह

 

उज्जैन के इस मंदिर में होली खेलने के लिए लगे 201 क्विंटल फूल और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल जानिए कह

 

उज्जैन के इस मंदिर में होली खेलने के लिए लगे 201 क्विंटल फूल और 51 क्विंटल हर्बल गुलाल जानिए कह

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें