फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: दिनदहाड़े टॉवर चौक पर गोलीकांड, भीड़भाड़ में बुजुर्ग को मारी गोली; हमलावर को रेलवे ट्रैक से दबोचा

Fri, 24 Jul 2026 05:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के व्यस्त टॉवर चौक पर एक विक्षिप्त युवक ने दिनदहाड़े बुजुर्ग आशुतोष सोनी को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी प्रभुलाल मालवीय को रेलवे ट्रैक के पास से गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस हथियार और वारदात के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार दोपहर तीन बजे ऐसा मंजर हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। शहर के सबसे व्यस्त इलाके टॉवर चौक में एक विक्षिप्त युवक ने अचानक बुजुर्ग पर गोली चला दी। गोली सीधे पेट में लगी और बुजुर्ग सड़क पर खून से लथपथ गिर पड़े। चंद मिनटों में ही पूरा चौराहा चीख-पुकार और अफरा-तफरी से गूंज उठा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अनमोल ने बताया कि मैं ड्यूटी कर रहा था तभी एक व्यक्ति तेज गति से दौड़ता हुआ आया। वो मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा था। बिना कुछ बोले उसने बुजुर्ग पर गोली चलाई और भाग गया। गोली लगते ही बुजुर्ग आशुतोष पिता छोगालाल सोनी, निवासी अब्दालपुरा जमीन पर गिर पड़े।आसपास के दुकानदार और राहगीरों ने तुरंत उन्हें उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें - भोजशाला: प्रशासन ने मुस्लिम प्रतिनिधियों से की चर्चा, नमाज को लेकर नहीं बन सकी बात; SC में 29 जुलाई को सुनवाई
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर पकड़ा गया आरोपी
वारदात के बाद माधव नगर थाना पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की। आरोपी प्रभुलाल मालवीय, निवासी तराना को रेलवे ट्रैक के पास से दौड़ते हुए हिरासत में लिया गया। सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की हालत ठीक नहीं है। वो विक्षिप्त नजर आ रहा है। पूछताछ में वो कुछ बता नहीं पा रहा है कि उसने गोली क्यों चलाई। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सके।
विज्ञापन


व्यस्त चौराहे पर गोली, दहशत में लोग
टॉवर चौक उज्जैन का सबसे भीड़भाड़ वाला इलाका है। दिन-दहाड़े यहां गोली चलने से लोगों में दहशत है। हर कोई यही पूछ रहा है कि अगर ये विक्षिप्त था तो उसके पास हथियार कहां से आया? फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें