फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय ने स्थगित की 2 मई को होने वाली परीक्षा, अब अलग से घोषित होगा परीक्षा कार्यक्रम

Mon, 02 May 2022 06:15 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने 2 मई को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी। रविवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। बताया गया कि सोमवार को बोहरा समाज की ईद होने के चलते यह निर्णय लिया। शेष परीक्षाएं यथावत रहेंगी। 
विज्ञापन
विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन ने 2 मई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। इस संबंध में एक दिन पहले अधिसूचना जारी की गई। कहा जा रहा है कि सोमवार को बोहरा समाज की ईद थी, इसके चलते परीक्षा स्थगित की गई हैं। अब अलग से परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 2 मई से विक्रम विश्वविद्यालय की स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शुरू होना थीं। इसी बीच 1 मई को अधिसूचना जारी कर ये परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने रविवार को अधिसूचना जारी कर विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में संचालित हो रही वार्षिक पद्धति की बीए, बीकॉम, बीएससी की परीक्षाओं के तहत 2 मई को शुरू होने वाले सभी प्रश्न पत्र स्थगित कर दिए। विश्वविद्यालय अब सभी परीक्षाओं के लिए अलग से परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विश्वविद्यालय ने केवल 2 मई को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित की हैं, इसके बाद की सभी परीक्षाएं पूर्व अनुसार घोषित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगी। बताया गया कि 2 मई को बोहरा समाज की ईद होने के चलते विश्वविद्यालय ने यह निर्णय लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें