फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

उज्जैन: सड़क पार कर रहीं 16 गायों को रौंदते हुए निकला ट्रक, 12 की दर्दनाक मौत...पशु चिकित्सक निलंबित

Thu, 10 Feb 2022 01:45 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में तेज रफ्तार ट्रक ने 16 गायों को रौंद दिया। इनमें 12 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर आग लगाने की कोशिश की। लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने पशु चिकित्सक को निलंबित कर दिया। 
घटनास्थल पर मृत और घायल गायें। लोगों की भी लगी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कांक्रीट-मिक्सर मशीन (ट्रक) ने 16 गायों को रौंद दिया, इनमें से 12 की मौके पर ही मौत हो गई। चालक की लापरवाही के बाद पशु चिकित्सक की लापरवाही भी सामने आई औऱ एसडीएम के फोन लगाने के बावजूद घंटों तक पशु चिकित्सक नहीं पहुंचे। कलेक्टर ने पशु चिकित्सक को निलंबित कर दिया।


जानकारी के मुताबिक घटना शाजापुर की सीमा से लगे ग्राम कटवारिया की है। सुबह यहां किसान गायों को चराने निकले थे। इस दौरान गुजरात की वीआरएस इंफ्रा कंपनी की कांक्रीट-मिक्सर मशीन (ट्रक) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन  चलाते हुए 16 गायों को रौंद दिया। गाय सड़क पार कर रही थी लेकिन चालक ने उन पर वाहन चढ़ा दिया। घंटों तक गायें तड़पती रहीं और आखिर में 12 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम एकता जायसवाल वहां पहुंचीं। इलाज के लिए तराना के पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह को बुलाया लेकिन 5 घंटे तक डॉक्टर वहां नहीं पहुंचे। इसके चलते गायों को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई। इस लापरवाही पर उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने पशु चिकित्सक डॉ. प्रवीण सिंह को निलंबित कर दिया।

वाहन में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश
हादसे के बाद ग्रामीणों ने भी वाहन पर पत्थर फेंके। उसमें तोड़फोड़ की। आग लगाने की कोशिश की गई। हालांकि मौके पर शाजापुर पुलिस पहुंच गई और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत किया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे थे और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने सबको समझाया। बाद में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त किया। किसानों ने मृत गायों के मुआवजे की मांग भी की मगर बताया गया कि गाय की मौत पर मुआवजे का प्रावधान नहीं है। गायों का बीमा होने की स्थिति में ही मुआवजा मिल सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें