फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: चलती ट्रेन से चोरी, मालगाड़ी से नीचे फेंकी खाद और नमक की बोरियां... रेलवे पुलिस ने जब्त कर शुरू की जांच

Thu, 23 Dec 2021 04:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

चलते ट्रकों से माल चुराने के मामले तो अब तक कई बार सामने आ चुके हैं लेकिन अब चलती ट्रेन से भी इस तरह की वारदात हो रही है। उज्जैन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चलती हुई मालगाड़ी से यूरिया और नमक की बोरियां नीचे फेंकी गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करती आऱपीएफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चलते ट्रकों से माल चुराने के मामले तो अब तक कई बार सामने आ चुके हैं, लेकिन अब चलती ट्रेन से भी इस तरह की वारदात हो रही है। उज्जैन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चलती हुई मालगाड़ी से यूरिया और नमक की बोरियां नीचे फेंकी गईं। रेलवे ट्रेक पर पड़ी इन बोरियों को आरपीएफ ने जब्त किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उज्जैन रेलवे स्टेशन से कुछ दूर स्थित मालगाड़ी से खाद और नमक की बोरियां नीचे फेंकी गईं। घटना मंगलवार-बुधवार रात की बताई जा रही है। अगले दिन सुबह लोगों ने इनको देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ मौके पर पहुंची और पटरी पर पड़ी 53 बोरी जब्त की। इनमें खाद के साथ नमक की बोरियां भी थीं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। कहा जा रहा है कि चोरी की नीयत से किसी ने बोरियां मालगाड़ी से नीचे फेंकी होंगी। ट्रेन से इस तरह बोरियां या माल नीचे फेंकने का यह पहला मामला है। इस मामले में आरपीएफ जांच में जुट गई है। 

इफको खाद और टाटा नमक की हैं बोरियां
जो बोरियां रेलवे ट्रेक पर पड़ी थीं उनमें इफको खाद व टाटा नमक की बोरियां थीं। कहा यह भी जा रहा है कि रात को ये बोरियां फेंकी गई होंगी जिसके बाद देर रात को ही कोई इनको लोड करके ले गया होगा। कुछ बोरियां वहीं पड़ी रह गई। जिस मालगाड़ी से ये बोरियां फेंकी गई वह दक्षिण भारत की ओर जा रही थी। जिस जगह बोरियां पड़ी थी वह रेलवे स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर दूर है। जीरो पॉइंट ब्रिज के पास जिस जगह यह घटना हुई है वहां से एक कॉलोनी होते हुए मक्सी रोड फ्री गंज आने-जाने का रास्ता है। इन स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरपीएफ का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। रात को करीब चार-पांच मालगाड़ी उक्त मार्ग से गुजरी हैं। किस मालगाड़ी में किस माल का कितना स्टॉक था यह पता लगाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें