फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: होस्टल में रह रहे दांगी समाज के छात्रों की पिटाई, प्रदेशाध्यक्ष ने दी चेतावनी- कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में करेंगे आंदोलन

Tue, 28 Dec 2021 05:56 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

दांगी समाज की धर्मशाला में बने होस्टल में रहने वाले छात्रों पर हमले के आरोप लगे हैं। देर रात कुछ लोगों ने छात्रों की पिटाई की। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों में भी भय है। घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। 
विज्ञापन
घटना के सीसीटीवी फुटेज हुए वायरल। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दांगी समाज की धर्मशाला में बने होस्टल में रहने वाले छात्रों पर हमले के आरोप लगे हैं। देर रात कुछ लोगों ने छात्रों की पिटाई की। इसके चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों में भी भय है। घटना के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने दोषियों पर कार्रवाई न होने को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में बिलौटीपुरा में दांगी समाज की धर्मशाला है। यहां समाज के छात्रों के लिए होस्टल संचालित किया जाता है। 25 दिसंबर की रात को कुछ लोग होस्टल में घुसे और छात्रों की पिटाई की। इसके सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होते हैं। इसमें नजर आ रहा है कि करीब 20 से 25 लोग छात्रों को पीट रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दांगी क्षत्रिय युवा महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रवि दांगी उज्जैन पहुंचे। एसपी से मिलकर उन्हें घटना की जानकारी दी।

प्रदेशाध्यक्ष ने चेतावनी भी दी है कि घटना में अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह गलत बात है। अगर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि घटना के बाद देर रात करीब दो बजे जीवाजीगंज पुलिस घटनास्थल पहुंची थी, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते समाजजनों ने प्रदेशाध्यक्षों को सूचना दी। यही वजह रही कि प्रदेशाध्यक्ष को संज्ञान लेना पड़ा और चेतावनी देनी पड़ी। इधर अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे। घटना के काऱणों का भी पता नहीं चल सका है। घटना से छात्र भी भयभीत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें