फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain News: देवास भाजयुमो जिला मंत्री ने किया युवती से दुष्कर्म, निजी अस्पताल में करवाया गर्भपात, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 07 Jun 2022 12:34 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

देवास भाजयुमो के जिला मंत्री कुणाल सेंगर पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उज्जैन पुलिस ने कुणाल सेंगर व चचेरे भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कुणाल को पद से हटा दिया है। 
विज्ञापन
फेसबुक प्रोफाइल में जिलाध्यक्ष राम सोनी के साथ कुणाल की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो देवास के जिला मंत्री कुणाल सिंह सेंगर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। उज्जैन के भैरवगढ़ थाने की पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि सोशल मीडिया पर दोस्ती के साथ आरोपी भाजयुमो नेता ने युवती से उज्जैन में दुष्कर्म किया। केस दर्ज होने के बाद भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कुणाल सेंगर को जिला मंत्री पद से हटा दिया है। आरोपी कुणाल के पिता निरंजन सिंह सेंगर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इंदौर गेट क्षेत्र में रहने वाली युवती की सोशल मीडिया पर कुणाल सिंह सेंगर से दोस्ती हुई थी। कुणाल सेंगर देवास जिले के सोनकच्छ में रहता है। दोस्ती के बाद दोनों बातचीत करते रहे। 22 फरवरी 2021 को कुणाल ने युवती को उज्जैन में केडी पैलेस के समीप स्थित फॉर्म हाउस पर मिलने के लिए बुलाया था। यहां कुणाल ने दुष्कर्म किया। इससे युवती गर्भवती हो गई। बाद में कुणाल ने उज्जैन के ही एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो कुणाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम सोनी ने कुणाल सेंगर को किया पद से मुक्त - फोटो : सोशल मीडिया
युवती का आरोप है कि कुणाल के साथ जयवर्धन नामक युवक ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। वह कुणाल का चचेरा भाई है। युवती ने सोमवार को भैरवगढ़ थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने कुणाल और जयवर्धन के खिलाफ केस दर्ज किया। इधर मामला सामने आने के बाद देवास भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी ने जिला मंत्री कुणाल सिंह सेंगर को पद से हटा दिया है। इस मामले के बाद राजनीति भी गर्माई हुई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें