फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: मिलावटखोर की मसाला फैक्ट्री पर चली जेसीबी, मिर्च में रंग मिलाकर बनाता था लाल, 14 सैंपल लैब में हुए फेल

Tue, 15 Feb 2022 05:18 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन में मिलावटखोर की मसाला फैक्ट्री पर जेसीबी चली। पुलिस-प्रशासन ने फैक्ट्री को जमींदोज किया। पिछले माह फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां लाल मिर्च में कृत्रिम रंग मिलाकर उसे लाल बनाया जाता था। 14 सैंपल जांच के लिए भेजे थे जो लैब में फेल हो गए।
विज्ञापन
मसाला फैक्ट्री को जेसीबी से किया जमींदोज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिलावटखोर के खिलाफ उज्जैन में कार्रवाई हुई है। यहां मसाला फैक्ट्री को जेसीबी से तोड़ा गया है। इस फैक्ट्री से मिलावटी लाल मिर्च जब्त की गई थी। रंग डालकर मिर्च को लाल  बनाया जाता था। फैक्ट्री से लिए गए  मसाले के सैंपल भी लैब में फेल हो गए, इसके बाद मसाला फैक्ट्री को जमींदोज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को नकली लाल मिर्च का कारोबार करने वाले गजराज उद्योग की आगर रोड स्थित गजरा मसाला फैक्ट्री को तोड़ा गया। यहां पिछले महीने  खाद्य विभाग ने छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान रंग चढ़ी हुई करीब 500 किलो लाल मिर्च जब्त की थी।  टीम ने मौके से करीब 704 किलो पिसी लाल मिर्च में से 500 किलो अखाद्य रंग (ऑइल मिक्स) माल जब्त किया। अधिकारियों ने यहां रखी 800 किलो खड़ी मिर्च जब्त की थी। पीसी व खड़ी मिर्च दोनों के करीब 14 सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। ये सभी 14 सैंपल फेल हो गए। इसके बाद एडीएम संतोष टैगोर, एसडीएम गोविंद दुबे, सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने निगम की टीम के साथ कार्रवाई की। एसडीएम का कहना है कि जनवरी में छापे के दौरान मिर्च में लाल रंग होने की पुष्टि के साथ नमूने फेल हो गए। आरोपी की मसाला फैक्ट्री पर कार्रवाई की गई है। 25 जनवरी को छापे के दौरान मौके से टीम ने मसाला चक्की को सील कर लाइसेंस जब्त कर लिया था। इसके बाद से ही चक्की खुली नहीं थी।
विज्ञापन

मिर्च को पानी में घोला तो हो गया लाल रंग का पानी - फोटो : सोशल मीडिया
कार्रवाई के दौरान पुलिस बल और अधिकारियों की टीम तैनात रही। इस मसाला चक्की के संचालक का नाम धर्मेंद्र दयाल है। गौरतलब है कि पिछले माह 25 तारीख को मसाला फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। पांच क्विंटल मिर्च पर कृत्रिम अखाद्य रंग जिसे ऑइल मिक्स कहते हैं उसकी मिलावट की गई थी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने मिर्च को पानी की बोतल में डाला तो पानी का रंग लाल हो गया था। यहां पीसने के लिए रखी आठ क्विंटल खड़ी मिर्च भी जब्त की गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें