फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ujjain: गोरकर परिवार हत्याकांड पर कार्रवाई, शॉर्ट एनकाउंटर में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली; आठ गिरफ्तार

Sun, 19 Jul 2026 12:56 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

उज्जैन के चर्चित गोरकर हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी नरेश पासी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान घायल अवस्था में मुख्य आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में हुए गोरकर परिवार हत्याकांड के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी नरेश पासी का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, देर रात हुए हमले में लोकेश गोरकर और जय गोरकर की मौत हो गई थी। इस मामले में दिलीप राव गोरकर और तपन गोरकर भी घायल हैं।
विज्ञापन



रविवार सुबह पुलिस ने हत्याकांड में शामिल नरेश पासी को लालपुर के पास से पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान नरेश ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और पुलिस की बंदूक छीनकर हमला करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें नरेश के पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष: उज्जैन में BJP नेता के भतीजे के बाद भाई जय की भी हुई मौत, दो लोग भी गंभीर घायल

एक महिला समेत आठ आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि नरेश के साथ ही इस हत्याकांड में शामिल एक महिला सहित कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है और पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


जानें पूरा मामला
नीलगंगा थाना क्षेत्र के जूना अखाड़ा चौराहे पर दरबार फूड रेस्टोरेंट के सामने  शनिवार रात 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग और हमले की खबर के बाद क्षेत्र खौफ का माहौल बन गया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पहले लाठी-डंडे, तलवार और पत्थर चले, फिर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग हुई थी। इस बीच एक गोली लोकेश गोरकर के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

वहीं, भाई को बचाने आए जय गोरकर पर भी हमलावरों ने तलवार से प्राणघातक हमला किया था। उनको गंभीर चोट लगी थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान जय ने भी दमतोड़ दिया। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। उनका उपचार जारी है। यह विवाद होली की पुरानी रंजिश व एक महिला को लेकर हुआ है। हालाकिं, पुलिस ने पहले सुलह कर दी थी लेकिन बीती-रात दोनों पक्षों के टकराव की खबर ने पूरे शहर को झकझोर दिया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें