मोहन कैबिनेट के बीच दो एसपी के ट्रांसफर
- फोटो : अमर उजाला
मोहन सरकार ने जगदीशपुर में आयोजित कैबिनेट के बीच रविवार को तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार टीकमगढ़ और श्योपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए हैं, जबकि टीकमगढ़ के एसपी को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है।