फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जैन: भक्त बढ़े मगर आय हुई कम, महाशिवरात्रि पर लड्डू प्रसाद से हुई 15 लाख की आय, करीब चार लाख ने किए दर्शन

Sat, 05 Mar 2022 08:42 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

इस बार महाशिवरात्रि पर महाकाल के दर्शन करने चार लाख से ज्यादा भक्त पहुंचे। लड्डू प्रसाद से मंदिर समिति को 15 लाख से ज्यादा की आय हुई तो शीघ्र दर्शन से दो लाख से अधिक की आय हुई। हालांकि भक्तों की संख्या के लिहाज से आय कम ही रही। 
विज्ञापन
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग उज्जैन। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर पर महाशिवरात्रि पर दर्शनार्थियों की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। करीब साढ़े चार लाख लोगों ने महाकाल के दर्शन किए। इतना ही नहीं लड्डू प्रसाद से महाकाल मंदिर को 15 लाख रुपये की आय हुई है, हालांकि दर्शनार्थियों की संख्या के लिहाज से आय कम मानी जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए इस बार दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। पिछले दो साल में कोरोना संक्रमण के चलते लोग महाकाल दर्शन नहीं कर सके थे, लिहाजा इस बार बड़ी  संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी थी ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। मंदिर प्रशासन के अनुसार महाशिवरात्रि पर करीब साढ़े चार लाख लोगों ने दर्शन किए जो रिकॉर्ड है। हालांकि दर्शनार्थियों की इतनी संख्या के बावजूद आय कम ही रही। मंदिर समिति को शीघ्र दर्शन टिकट से न्यूनतम आय हुई। लड्डू प्रसाद से 15 लाख रुपये मिले। मंदिर समिति ने इस बार करीब 100 क्विंटल लड्डू प्रसाद तैयार करवाया था। अलग-अलग जगह पर विक्रय के लिए मंदिर समिति ने स्टॉल भी लगाए थे। शिवरात्रि पर मंदिर समिति के स्टॉलों के माध्यम से 1 दिन में 15 लाख 85 हजार रुपये का लड्डू प्रसाद बिका। महाशिवरात्रि पर शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर से करीब 2 लाख 750 रुपए की आय मंदिर समिति को हुई। इस तरह कुल 17 लाख 85 हजार 750 रुपये की आय हुई। बीते सालों की बात करें तो यह आय कम बताई जा रही है। क्योंकि बीते वर्षों में शीघ्र दर्शन टिकट से ज्यादा आय हुई थी जो इस बार कम रही क्योंकि अधिकांश लोगों ने कतार में लगकर ही दर्शन किए। प्रशासन ने दर्शन के लिए इस तरह की व्यवस्था की थी कि अधिकतम 30 से 40 मिनट में दर्शन कर लोग बाहर हो जाएं, इस कारण लोगों ने कतार में लगकर ही दर्शन किए। बीते दो सालों की तुलना में लड्डू प्रसाद को इस बार अच्छा प्रतिसाद मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें