फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबलपुर: पिता की बेइज्जती का बदला लेने किशोरी ने मौसेरी बहन का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन नाबालिगों पर केस

Sat, 05 Mar 2022 08:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

पिता की बेइज्जती का बदला लेने के लिए 15 साल की किशोरी ने अपनी नाबालिग मौसेरी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। किशोरी ने मौसेरी बहन तथा खुद के बॉयफेंड के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिगों के खिलाफ आईटी, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
Obscene Video
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में एक किशोरी ने अपनी ही नाबालिग मौसेरी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके पीछे की वजह बताई कि वो अपने पिता की बेइज्जती का बदला लेना चाहती थी। किशोरी ने मौसेरी बहन तथा खुद के बॉयफेंड के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों नाबालिगों के खिलाफ आईटी, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जबलपुर के मदन महल थाना प्रभारी नीरज वर्मा ने बताया कि नाबालिग किशोरी ने अपने परिजनों के साथ आकर फर्जी आईटी के माध्यम से उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल किए जाने की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस ने प्रकरण के विवेचना में लेकर जांच प्रारंभ की थी। पुलिस ने विवेचना में पाया कि उक्त वीडियो किशोरी के नाबालिग बॉयफेंड ने बनाया था।

कोतवाली थाना निवासी नाबालिग किशोर से पूछताछ की गई। उसने बताया कि पीड़िता की रांझी निवासी मौसेरी बहन के कहने पर उसने उक्त वीडियो बनाया था। दो साल छोटी मौसेरी बहन ने खमरिया निवासी अपने बॉयफेंड के साथ मिलकर फर्जी आईडी तैयार कर वीडियो वायरल किया था। आरोपी मौसेरी बहन ने बताया कि उसके पिता तथा पीड़ित किशोरी के पिता आपस में साढू भाई थे। शराब पीने के बाद पीड़िता के पिता उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते थे। जिसका बदला लेने के लिए उसने अपनी मौसेरी बहन का अश्लील वीडियो तैयार करवाकर वायरल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें