उज्जैन के सदावल रोड स्थित दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर एक महिला ने दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा और मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
वहीं, जब ज्ञानदास से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह पहले ही पुलिस को आवेदन दे चुके हैं। उनके अनुसार, महिला ने बाद में शिकायत की है। उन्होंने महिला के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वह हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग के जरिए उन्हें फंसाना चाहती थी। उन्होंने कहा, "मुझे राजा रघुवंशी जैसा बनाना चाहती थी, लेकिन मैं उसकी साजिश से बच गया।"
गौरतलब है कि 17 जुलाई को ज्ञानदास महाराज ने महाकाल थाने में शिकायती आवेदन दिया था। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया था कि संबंधित महिला और उसका भाई आश्रम के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं और उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि दोनों ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ फोटो और वीडियो साझा कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है।
वहीं, एसपी कार्यालय में दिए गए आवेदन में महिला ने आरोप लगाया है कि उसे खीर का प्रसाद खिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उसे चुप रहने के लिए दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके कुछ कथित अश्लील फोटो और वीडियो दिखाए गए, जिससे वह डर गई। महिला ने कहा कि उसने इस मामले की शिकायत सभी संबंधित अधिकारियों से की है और उसे न्याय मिलने की उम्मीद है।
महामंडलेश्वर बोले- सहयोग करना पड़ा महंगा
उन्होंने दावा किया कि दबाव में आकर उन्होंने महिला और उसके भाई की लाखों रुपये से आर्थिक मदद की, लेकिन उनकी मांग लगातार बढ़ती गई। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो कथित तौर पर उनसे 25 से 30 लाख रुपये की मांग की गई और कहा गया कि पैसा देने पर मामला समाप्त कर दिया जाएगा।
ज्ञानदास ने यह भी बताया कि शिकायत में विवाह का उल्लेख है। उनके अनुसार, उन्होंने महिला से विवाह किया था, लेकिन बाद में महिला और उसके भाई ने उन पर लाखों रुपये देने का दबाव बनाया और आश्रम में हिस्सा भी मांगा।
ये भी पढ़ें- Live Bhopal Farmers Protest Live: सीहोर, रायसेन नर्मदापुरम समेत कई जिलों से आ रहे किसान, बड़ी भीड़ के जुटने का दावा
पुलिस बोली- दोनों आवेदनों की जांच जारी