घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोगों की मदद से घायलों को कार के नीचे से निकाला गया
- फोटो : सोशल मीडिया
शहर के मक्सी रोड पर शुक्रवार देर रात को तेज रफ्तार कार ने कहर बरपाया। पहले बाइक को टक्कर मारी फिर कार से जा भिड़ी। इसके बाद भी कार चालक नहीं रूका और दूसरी बाइक को चपेट में लेकर कार पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिनमें एक गंभीर है। कार चालक फरार है।
जानकारी के मुताबिक घटना उज्जैन-मक्सी रोड की है। शंकरपुर से उज्जैन तरफ जा रही तेज रफ्तार ने एक बाइक को टक्कर मारी। इससे बाइक सवार रोहित ललावत, शैलू चावंड और प्रतीक घायल हो गए। इस बाइक को टक्कर मारने के बाद भी कार चालक नहीं रूका और तेज गति से भागता रहा। आगे जाकर दूसरी कार से टकराया और इसी दौरान बाइक सवार रहुल पिता पीरुलाल और करण पिता बाबूलाल को चपेट में लेकर कार पलट गई। बाइक सवार कार के नीचे दब गए और यह सब देखकर कार चालक मौके से भाग निकला। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग घबरा गए। पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से कार के नीचे दबे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें एक को गंभीर चोट आई है। कार चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि कार इंदौर पासिंग है। उसके मालिक की तलाश की जा रही है। कार के नंबरों के आधार पर सर्चिंग कर रहे हैं। कार में कौन-कौन सवार था यह पता लगा रहे हैं।