फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बोलेरो और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, जिला पंचायत सदस्य के बेटे की है गाड़ी

Fri, 11 Nov 2022 09:36 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बोलेरो और बाइर की टक्कर हुई थी, ब्लास्ट के बाद बोलेरो में आग लग गई थी। बोलेरो जिला पंचायत सदस्य के बेटे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में हटा-दमोह-पन्ना मार्ग पर गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो वाहन में आग लग गई। वहीं बाइक सवार दो लोग काफी दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


बता दें कि बुलेरो में इतनी भीषण आग लगी कि आग की लपटें काफी दूर तक उठ रही थीं। सूचना मिलते ही हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पास ही टोल नाके से कर्मचारियों को बुलाया और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का फिर प्रयास किया। आग इतनी भीषण थी कि किसी भी प्रयास में नहीं बुझी। इसके बाद फायर ब्रिगेड वाहन बुलाया और इसके बाद आग बुझी। लेकिन तब तक बोलेरो आग में खाक हो गई थी।

 

सूचना मिलते ही दमोह एसपी डीआर तेनीवार घटना स्थल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। दोनो मृतकों की शिनाख्त भी कर ली गई। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है हटा से बाइक सवार दमोह की ओर जा रहे थे और बोलेरो दमोह से हटा की ओर आ रही थी। इसी बीच कंजरा के पास यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान अनिल (35) पिता राजाराम पटेल निवासी सुनावनी जिला पन्ना और दूसरे मृतक की पहचान सुदीप (30) पिता पुरुषोत्तम पटेल निवासी सुनवानी जिला पन्ना के रूप में हुई है। इस घटना में बाइक भी बोलेरो में फसी थी, जो आग में जल गई।  घटना जानकारी मिलते ही एसडीओपी हटा वीरेंद्र बहादुर सिंह और टीआई एचआर पांडे पुलिस बल के साथ पहुंचे थे।

जिला पंचायत सदस्य के बेटे की बताई जा रही बोलेरो...
बोलेरो क्रमांक एमपी-34 सीए-3702 दमोह से हटा की ओर जा रही थी। यह वाहन बनगांव जिला पंचायत सदस्य बलराम पटेल के बेटे शुभम का बताया जा रहा है। बोलेरो में कितने लोग सवार थे, अभी इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है। वहीं आग लगने के बाद बोलेरो में कोई भी व्यक्ति पुलिस को मौजूद नहीं मिला। देर रात पुलिस ने जेसीबी की मदद से बोलेरो वाहन को सड़क से अलग करवा दिया है और बोलेरो चालक और बोलेरो की मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें