फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में अवैध रेत से भरे दो ट्रैक्टर किए गए जब्त, गाड़ाघाट पर पुलिस ने की कार्रवाई, चालक फरार

Fri, 02 Feb 2024 02:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश पर जिले भर में अवैध उत्खनन कर परिवहन रोकने के लिए स्थानीय पुलिस सक्रिय है। इसके बाद भी जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो ट्रैक्टर किए जब्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के जैतपुर के गाड़ाघाट से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को पुलिस ने जब्त किया है। शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि गाड़ाघाट में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम गुरुवार देर रात मौके पर पहुंची और दो ट्रैक्टरों को मौके से जब्त किया। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


दरअसल, जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस आए दिन अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश में जिले भर में रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन रोकने के लिए स्थानीय पुलिस सक्रिय है। 

जैतपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गाड़ाघाट से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों चालक फरार हो गए हैं। पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें