फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुका पाने में नाकाम मध्यप्रदेश में दो किसानों ने की खुदकुशी

Tue, 14 Nov 2017 10:35 PM IST
amarujala.com- presented by: अमर शर्मा
विज्ञापन
दमोह जिले में 55 वर्षीय किसान राम पटेल ने खुदकुशी की - फोटो : ANI
विज्ञापन
खराब फसलों और कर्ज चुका पाने में नाकामी मध्य प्रदेश के किसानों के जीवन में कहर बरपा रही है। मध्यप्रदेश में कर्ज से परेशान दो किसानों ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक खुदकुशी की ये घटनाएं दमोह और गुना जिले में हुई हैं। 
विज्ञापन

  A farmer committed suicide in #MadhyaPradesh's Damoh allegedly over inability to repay debt after crop failure, relatives say moneylenders had also threatened to kill him pic.twitter.com/UMCcRRiuKv — ANI (@ANI) November 14, 2017

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक किसान फसल खराब हो जाने के कारण कथित तौर पर कर्ज चुका पाने की स्थित में नहीं था। कांकेर गांव निवासी मृतक किसान राम पटेल की उम्र 55 साल थी। राम पटेल ने कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी। मृतक किसान के रिश्तेदारों के कहना है कि कर्ज नहीं चुकाने पर उधार देने वाले सूदखोरों ने किसान को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसी स्थिति में उसने अपनी जीवन लीला खत्म कर दी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना गुना जिले की है जहां उकमड कलाम गांव में 32 वर्षीय किसान सुमेर सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के परिजनों के मुताबिक सुमेर ने एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए उधार लिया था लेकिन वो उधार चुका नहीं पाया। सुमेर के परिजनों ने कहा कि वो इस बात से परेशान था कि वो कर्ज नहीं चुका पा रहा है। 

बीते कुछ समय में मध्यप्रदेश में किसानों की खुदकुशी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले दो हफ्तों में भोपाल, सिहोर, दमोह, टिकमगढ़, छतरपुर, भिंड, सागर, अशोक नगर, गुना और बेतुल जिलों में कर्ज से परेशान किसानों की खुदकुशी की संख्या में अचानक तेजी आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें