फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News: इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दो बसों की भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, 40 यात्री घायल

Thu, 15 Dec 2022 02:38 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दो बसों में आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, वहीं 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में आठ की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
इंदौर इच्छापुर हाईवे पर दो बसों की भिडंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह दो बसों की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। वहीं, 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि दोनों ही बसों के आगे के हिस्से चकनाचूर हो गए हैं। फिलहाल घायलों को इंदौर और महू के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हाईवे पर टकराने वाली बस यादव श्री और आर्य बस सर्विस की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा के छनेरा से इंदौर चलने वाली यादव श्री बस और आर्य बस सर्विस की बस की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इस घटना में एक यात्री की मौके पर मौत हो गई  और 40 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना सिमरोल के बाइ ग्राम में हुई। हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। घटना में घायल आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ घायलों के इंदौर भेजे जाने की सूचना है। 

एक प्रत्यक्षदर्शी लवलेश मीणा ने बताया कि जैसे ही बस दुर्घटना की सूचना मिली उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सभी घायलों को गाड़ी  से निकाल कर अस्पताल रवाना किया। लवलेश मीणा ने बताया कि घायलों को निकालते समय हमने एक मृतक को भी निकाला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। लवलेश ने बताया कि टक्कर बहुत जबरदस्त थी, जिसके चलते दोनों ही बसों के आगे के भाग क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें