फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twisha Sharma Case: कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने उठाई CBI जांच की मांग, परिजन दोबारा पीएम की मांग पर अड़े

Wed, 20 May 2026 04:21 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Twisha Sharma Case: भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में दोबारा पोस्टमार्टम और सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। कोर्ट में सुनवाई जारी है। पुलिस ने शव डिकम्पोज होने की आशंका जताई, जबकि पति समर्थ सिंह अब भी फरार है।

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में आरोपी बनाए गए ट्विशा के पति समर्थ सिंह की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और संघर्ष के कुछ निशान मिलने के बाद परिजन दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़े हुए हैं। इस संबंध में परिजनों ने दो दिन पहले भोपाल जिला अदालत में याचिका दायर की थी। बुधवार को इस याचिका पर सुनवाई शुरू हुई और अदालत का फैसला आज शाम तक आने की संभावना है कि ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा या नहीं।

इधर, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। विवेक तन्खा ने कहा कि परिजन पिछले आठ दिनों से न्याय के लिए परेशान हैं। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और उठाई गई शंकाओं को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है। तन्खा के पत्र के बाद मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन और पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा से मामले में रिपोर्ट तलब की है।

पढ़ें:  राष्ट्रीय महिला आयोग ने डीजीपी से मांगा जवाब; न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरे पूर्व सैनिक

पुलिस कमिश्नर बोले- दोबारा पोस्टमार्टम पर कोई आपत्ति नहीं

विज्ञापन

भोपाल पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा कि ट्विशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है और पुलिस ने उसका अध्ययन कर लिया है। प्रारंभिक जांच और रिपोर्ट के आधार पर मामला हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लिगेचर रिपोर्ट भी आ चुकी है और गले के निशानों का मिलान लिगेचर से हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। उसकी तलाश में छह टीमें लगाई गई हैं और लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यदि परिजन दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहे हैं तो पुलिस इसका विरोध नहीं कर रही है। निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोबारा पोस्टमार्टम पर पुलिस को कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें