फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather News: दमोह में साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, 43 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 18 Apr 2023 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया जो गर्मी के मौसम का अभी तक सबसे अधिक तापमान रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया था। दोपहर को मानो सूरज से आग बरस रही थी। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चल रहीं थी।
विज्ञापन
भीषण गर्मी को देखते हुए मटकों की दुकान पर ठहरे लोगों के कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां सूरज के तेवर काफी तीखे हो रहे हैं। मंगलवार को इस साल का सबसे अधिक तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया जो गर्मी के मौसम का अभी तक सबसे अधिक तापमान रहा। सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया था। दोपहर को मानो सूरज से आग बरस रही थी। इसके साथ ही गर्म हवाएं भी चल रहीं थी।

विज्ञापन


पिछले दिनों हुई बारिश के बाद भले ही मौसम में कुछ ठंडक आई हो, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। बिना कूलर और एसी के रहना संभव नहीं हो पा रहा है। वैसे तो फरवरी के अंत तक गर्मी का मौसम शुरू हो जाता था और मार्च के महीने में तेज लपटें चलने लगती थीं। लेकिन इस बार मौसम बदलने के कारण वर्षा हुई और ओले गिरे, जिससे ठंड भी बार-बार वापस आई। लेकिन अब लगता है कि गर्मी अपने स्वरूप में वापस आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को दर्ज किया गया तापमान

शहर के चौराहों पर दोपहर में लोगों की आवाजाही काफी कम दिखाई देने लगी है। केवल वही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं जिन्हें जरूरी कार्य से जाना है। इसके साथ ही बाजार में जगह-जगह पेय पदार्थों के स्टाल भी लग चुके हैं, जहां से ठंडा पेय पीकर लोग गर्मी से निजात पा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें