फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, पलटने से नीचे दबे मजदूर, सात घायल

Sat, 17 Feb 2024 11:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो पलट गया था और उसमें बैठ मजदूर नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को ऑटो से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर के बाद पलटा ऑटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के हनुमान घाटी के पास ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। शनिवार देर शाम हादसे में ऑटो में सवार सात मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मजदूरी कर मजदूर ब्यौहारी से ऑटो में सवार होकर अपने गांव बरकछ जा रहे थे। इस दौरान हनुमान घाटी के पास रीवा से शहडोल की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने घाटी के समीप टक्कर मार दी। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। 

हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर के बाद ऑटो पलट गया था और उसमें बैठ मजदूर नीचे दब गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को ऑटो से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें