फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: पहाड़ी इलाके में फोटो खिंचाने निकले तीन युवकों को ट्रक ने रौंदा, मौत

Sun, 08 Sep 2019 07:48 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में रविवार को बारिश के दौरान पहाड़ों में फोटो खिंचाने निकले तीन युवकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। सिमरोल पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर भेरू घाट के पहाड़ी इलाके में एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीनों युवकों को अज्ञात ट्रक रौंदता हुआ निकल गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंदौर-खंडवा रोड पर हुए भीषण हादसे में मौके पर दम तोड़ने वाले युवकों की पहचान सोनू, विकास और पवन के रूप में हुई है। वे 20 से 25 वर्ष के थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे के शिकार तीनों युवक इंदौर के रहने वाले थे। वे बारिश के दौरान पहाड़ों में फोटो खिंचाने निकले थे। युवकों को रौंदकर मौके से फरार होने वाले ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें