फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: परिवहन विभाग ने महादेव मेले की किराया सूची जारी, जानिए कहां से कितना किराया लगेगा

Sat, 24 Feb 2024 02:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

परिवहन विभाग ने किराया सूची जारी करते हुए वाहन चालकों को इसका पालन करने के निर्देश दिए हैं। बस संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित किराया से ज्यादा न वसूलें। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में लगेगा महादेव मेला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग ने महादेव मेला के लिए किराया निर्धारित किया है। साथ ही मेला के दौरान वाहनों की सघन जांच के लिए भी दल गठित किया है। निर्धारित किराया से ज्यादा किराया वसूलने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार 29 फरवरी से 9 मार्च तक महादेव मेला आयोजित होगा। इस मेले में मप्र के विभिन्न जिलों के अलावा महाराष्ट्र के भी लाखों श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्री वाहनों में किराया निर्धारित किया है। 

परिवहन विभाग ने किराया सूची जारी करते हुए वाहन चालकों को उक्त सूची बसों में अनिवार्य रूप से लगाने निर्देश दिए हैं। बस संचालकों को हिदायत दी गई है कि वे निर्धारित किराया से ज्यादा न वसूलें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


पचमढ़ी तक यात्रियों को इतना लगेगा किराया
नागपुर से 330, पांढुर्ना से 295, सिवनी से 281, राजना से 276, सौंसर से 244, छिंदवाड़ा से 174, परासिया से 140, तामिया से 104, मटकुली से 37 रुपये का किराया लगेगा।

भूरा भगत तक इतना लगेगा किराया
भूरा भगत तक जाने वाले यात्रियों को पांढुर्ना से 225, सिवनी से 211, राजना से 206, सौसर से 174, छिंदवाड़ा से 104, परासिया से 70, तामिया से 34 कुआ बादला से 22 रुपये का किराया लगेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें