फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फसल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के तार से टकराकर जली, चालक ने खाई में वाहन पलटाकर बचाई जान

Sat, 01 Apr 2023 01:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

ट्रांसफार्मर के पास से जैसे ही लॉक से भरी ट्रॉली गुजरी तो बिजली तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ और गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगातार बढ़ रही थी। जिसे देख तुरंत ड्राइवर ने ट्रैक्टर तेज दौड़ाया और खाली तलैया में लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत घटेरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली में भरी गेहूं की फसल में बिजली के तार के संपर्क में आने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रॉली में भरी गेहूं की फसल में आग लगी देख ट्रैक्टर चालक तुरंत वाहन को लेकर खाली तलैया लेकर पहुंचा और वहां ट्रॉली को खाली कर दिया।  जमीन पर गेहूं की लॉक गिरी और पूरी फसल जलकर खाक हो गई। ट्रैक्टर चालक की सूझबूझ के कारण बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन


बता दें, किसान गोविंद पुत्र पूरन सिंह लोधी ट्रैक्टर ट्रॉली में गेहूं की लॉक भरकर खेत से खलियान में ला रहा था। लोधी मोहल्ला के सामने सड़क किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर के पास से जैसे ही लॉक से भरी ट्रॉली गुजरी तो बिजली तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट हुआ और गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगातार बढ़ रही थी। जिसे देख तुरंत ड्राइवर ने ट्रैक्टर तेज दौड़ाया और खाली तलैया में लेकर पहुंचा। आग की लपटों में घिरी ट्रैक्टर ट्रॉली को खेत में दौड़ते देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तलैया में जलती हुई फसल को खाली किया। आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गेहूं की लॉक जल कर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने राजस्व विभाग को सूचना देकर घटना की रिपोर्ट चौकी बनवार में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें