फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: बाघ से जान बचाने के लिए रातभर पेड़ पर चढ़कर बैठा रहा युवक, सुबह होने पर ग्रामीणों ने की मदद

Tue, 28 Nov 2023 08:46 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघों की संख्या बढ़ रही है और लगातार जंगली जानवर के हमले लोगों पर बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक युवक का सामना बाघ से हो गया। बाघ ने उस पर हमला भी किया, लेकिन घायल होने के बाद भी उसने खुद को बचाने का पूरा प्रयास किया और एक पेड़ पर चढ़ गया।
विज्ञापन
बाघ से जान बचाने के लिए रातभर पेड़ पर चढ़कर बैठा रहा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र अंतर्गत मुड़गुड़ी घघड़ार गांव में एक युवक बाघ का निवाला बनने से बच गया। बताया जा रहा है कि उमरिया से लौटते समय शाम को घने जंगल के बीच बाघ से उसका आमना सामना हो गया। हमले में लहूलुहान होकर किसी तरह वो पेड़ पर चढ़ गया और अपनी जान बचाई। बाघ के खौफ से शख्स को पेड़ पर अपनी रात गुजारनी पड़ी।

बाघ का पंजा लगने से चोट के निशान

विज्ञापन

इसके साथ ही सुबह होने पर ग्रामीणों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल का नाम कमलेश सिंह गोंड है। जिसके पैर व जांघ में बाघ का पंजा लगने से चोट के निशान है। युवक के मुताबिक वह रात में वापस उमरिया लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे बाघ मिला। जिसके बाद बाघ ने उसपर हमला कर दिया था। इतना सब होने के बाद भी उसने संयम नहीं खोया बल्कि समीप के एक पेड़ में चढ़ने में सफल हो गया और अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें