फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bus Accident: मंदसौर से जा रही बस पुलिया से पलटी, एक की मौत, कई गंभीर, घायलों को ट्रक में अस्पताल पहुंचाया

Mon, 27 Nov 2023 11:26 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

गांववालों ने तुरंत कांच तोड़कर लोगों को निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी में बस का टायर फटने की बात सामने आई है। 
 
विज्ञापन
बस हादसा। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर से राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर जा रही बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गई है और 28 यात्री घायल हैं। इनमें तीन यात्री गंभीर घायल हैं। हादसा हथूनिया के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी और एक पुलिया से नीचे पलट गई। सोमवार देर रात हुए हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और ट्रक और एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकार जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण बस के आगे का टायर फटना माना जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हादसा होने और हालत गंभीर होने के चलते कुछ घायलों को एक ट्रक में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। बाद में 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची, जिनमें बाकी घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अब यहां सभी का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


गांववालों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया कि यह बस मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से राजस्थान के प्रतापगढ़ की ओर आ रही थी। तेज रफ्तार बस हथूनिया गांव के निकट अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।  सूचना पर हथूनिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें