फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उत्तरी कारी गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 05 Mar 2024 07:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

MP News: जिले के उत्तरी कारी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार की सुबह उत्तरी कारी गांव के रहने वाले एक 18 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर के आत्महत्या कर ली। इसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा इसकी सूचना टीकमगढ़ देहात पुलिस थाने को दी गई। देहात पुलिस थाना मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई करने के बाद लाश को नीचे उतारा और टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा।

विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में मृतक का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक नीरज अहिरवार के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात्रि में भोजन करके अपने कमरे में सो गया था। सुबह जब गेट नहीं खुला तो काफी देर तक खटखटाना के बाद गेट को खोला गया तो देखा कि नीरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस जांच में जुटी
इधर, पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय के प्रभारी ने बताया कि इस मामले में देहात पुलिस थाने में मर्ग काम करके पूरे मामले को विवेचना में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें