टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल धजरई मंदिर से चार अप्रैल की रात्रि चोरों द्वारा दान पेटी चोरी कर ली गई थी। इस पर जिले के पुलिस थाना देहात में अपराध कायम किया गया था। लेकिन शाम तक मंदिर की दान पेटी जो चोरी गई थी, वह एक खेत में मिल गई थी। लेकिन इस घटना को घटित करने वाले आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए थे।
आरोपी सीसीटीवी में कैद होने के कारण उसकी पहचान धजरई गांव के रहने वाले सुरेंद्र लोधी के रूप में की गई थी, जो घटना दिनांक से अपने घर से फरार चल रहा था। पुलिस को आज सूचना मिली थी कि आरोपी गांव के पास खेत में निवास कर रहा है, जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापा मार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी सुरेंद्र लोधी पिता रामस्वरूप लोधी को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया, वह अपने दोस्त के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी ने दान पेटी से चोरी किए गए रुपये तथा एक रुमाल बरामद किया है।कार्रवाई में निरीक्षक रवि कुमार गुप्ता, रघुराज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पुलिस ने भी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि दान पेटी से कितना रुपया चोरी गया था और आरोपी से कितना रुपया बरामद किया गया है।