फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: बीघा गांव में व्यक्ति की मौत का खुलासा, पत्नी, बेटी और बेटे ने मिलकर की थी हत्या

Thu, 30 May 2024 12:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि मृतक भागीरथ आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। इससे तंग आकर उसने  अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पत्नी ने बच्चों के साथ मिलकर की पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ पुलिस ने थाना दिगौड़ा के अंतर्गत आने वाले बीघा गांव में 25 मई को हुई हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले भागीरथ बुनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने दिगौड़ा पुलिस को बताया था कि भागीरथ छत पर सो रहा था, छत से गिरने से उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन


मामले में जतारा एसडीओपी ने मृतक भागीरथ की पत्नी बेटा और बेटी के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान संदेह होने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि तीनों ने लाठी और कोदली मारपीट कर भागीरथ की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।   

मृतक पत्नी से करता था मारपीट 
टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि मृतक भागीरथ आए दिन अपनी पत्नी उर्मिला के साथ मारपीट करता था। जिससे सभी लोग परेशान थे, इसके बाद पत्नी ने अपने बेटे और बेटी के साथ मिलकर के षड्यंत्र रचा और पति पर सोते समय लाठी-कुदाली से हमला कर उसकी हत्या कर दी और गांव में हल्ला कर दिया की छत से गिरने से मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी उर्मिला, बेटा महेंद्र और बेटी मनीषा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वह अपनी पत्नी उर्मिला के साथ मारपीट करता था जिससे पूरे परिजन परेशान थे। उसकी हरकतों से तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें