टीकमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने मंगलवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ शहर के देहात पुलिस थाने में मवई गांव के रहने वाले आरोपी नीरज तनय काशीराम अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। घटना दिनांक से आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
बता दें कि आरोपी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक पुलिस टीम बनाई गई थी। टीम को आज सूचना मिली थी कि आरोपी नया बस स्टैंड से कहीं बाहर जाने की फिराक में है। जहां पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी नीरज तनय काशीराम अहिरवार नया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया है।