फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh Road Accident: सागर रोड पर कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 01 Mar 2024 01:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले से होकर गुजरने वाले सागर रोड पर मारुति कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। टीकमगढ़ जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम होगा।
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के गांव माडुमर के रहने वाले सुनील लोधी गुरुवार रात रिश्तेदारी से अपने घर वापस आ रहे थे। तभी सागर रोड पर गुदनवारा गांव के पास सामने से आ रही ओमनी कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मृतक सुनील के परिजनों ने शुक्रवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय को सूचना दी और पुलिस ने पहुंच कर पंचनामा की कार्रवाई की है।

इसके बाद शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। चौकी प्रभारी जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद लाश परिजनों को सुपुर्द कर दी जाएगी। इस मामले में पुलिस चौकी जिला चिकित्सालय में मर्ग कायम करके मामले को विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें