टीकमगढ़ जिले में 15 फीट लंबा अजगर मिला है।
- फोटो : अमर उजाला
टीकमगढ़ जिले के कुंवरपुर गांव में 15 फीट लंबा अजगर मिला है। अजगर राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने के बाद बैठा हुआ था। स्नेक सेवर अमर सिंह राजपूत और वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा।
टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से लगे हुए कुंवरपुर गांव के किसान महेश कुशवाहा के खेत में गुरुवार की दोपहर अजगर होने की सूचना मिली, जिसे राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगल लिया था। सूचना मिलने के बाद टीकमगढ़ जिले के सुप्रसिद्ध स्नेक सेवर अमर सिंह राजपूत को सूचना मिली। वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दी और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन वन विभाग की टीम ने स्थिति को देखते हुए हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद अमर सिंह राजपूत ने साहस का परिचय देते हुए 15 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू किया। इस रेस्क्यू में उन्हें करीब 1 घंटे का समय लगा और रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्होंने टीकमगढ़ जिले के सुधा सागर में स्थित मधुबन जंगल में छोड़ दिया।
अमर सिंह राजपूत ने बताया कि वे लंबे समय से सर्प का रेस्क्यू करते आ रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को 15 फीट लंबे और लगभग 50 किलो से अधिक वजन के अजगर का रेस्क्यू किया है। उन्होंने बताया कि अजगर ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगल लिया था। करीब 1 घंटे का समय उन्हें रेस्क्यू करने में लगा। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग की टीम के साथ मिलकर उन्होंने अजगर को जंगल में छोड़ा है।