फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: बाथरूम गए केंद्रीय मंत्री तो कमरे में मिला किताबों का ढेर, यहां सीएम राइज स्कूल की बड़ी लापरवाही आई सामने

Sun, 28 Dec 2025 08:10 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़/निवाड़ी

सार

निवाड़ी जिले के सीएम राइज स्कूल के औचक निरीक्षण में केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने गंभीर लापरवाही पकड़ी। छात्रों की पाठ्यपुस्तकें कमरे में पड़ी मिलीं, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
किताबें देखते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र खटीक ने रविवार को निवाड़ी जिले के असाटी गांव स्थित सीएम राइज शासकीय मॉडल उत्तर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में भारी अनियमितता सामने आने पर मंत्री का कड़ा रुख देखने को मिला। छात्रों को वितरित की जाने वाली पाठ्यपुस्तकें एक कमरे में भरी पड़ी मिलीं, जिन्हें देखकर केंद्रीय मंत्री चौंक गए और गहरी नाराजगी जताई। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री बाथरूम के लिए उतरे थे। लेकिन यहां स्कूल में किताबों का ढेर देखकर वो काफी नाराज दिखें। 
विज्ञापन


निरीक्षण के समय जब डॉ. खटीक ने पुस्तकों को उठाकर देखा तो पता चला कि ये किताबें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही भेजी जा चुकी थीं। बावजूद इसके, स्कूल में पदस्थ शिक्षकों और जिम्मेदार कर्मचारियों द्वारा अब तक इन पुस्तकों का वितरण छात्र-छात्राओं को नहीं किया गया था। इस लापरवाही के कारण बच्चों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही थी।

'कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया'
केंद्रीय मंत्री ने इसे शिक्षा व्यवस्था के प्रति गंभीर लापरवाही बताते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी किताबें बांटने की थी, यदि उन्होंने अपने कर्तव्यों का सही तरीके से निर्वहन नहीं किया है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


'ढिलाई या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है'
डॉ. वीरेंद्र खटीक ने मौके पर ही संबंधित शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे मामले की तत्काल जांच की जाए और दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है और सरकार की मंशा है कि हर बच्चे तक समय पर पाठ्यसामग्री पहुंचे।

सख्त तेवरों के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप
मंत्री के इस औचक निरीक्षण और सख्त तेवरों के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, लेकिन इतना स्पष्ट है कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी लापरवाही पर सरकार अब किसी भी कीमत पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

 

किताबें देखते केंद्रीय मंत्री

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें