फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh News: दुष्कर्म से प्रताड़ित होकर युवती ने की थी आत्महत्या, ब्लड सैंपल देने के बाद भाग रहा था आरोपी

Wed, 02 Apr 2025 09:14 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के टपरियन गांव में 24 मार्च को एक युवती ने आत्महत्या कर ली। एफएसएल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्ण पाल को चिन्हित किया। फरार आरोपी को पलेरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी - फोटो : credit
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में दुष्कर्म पीड़िता बालिका की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। वह ब्लड सैंपल देने के बाद फरार हो गया था।

बता दें कि टीकमगढ़ जिले के पलेरा पुलिस थाने के अंतर्गत टपरियन गांव में 24 मार्च को एक युवती ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पलेरा पुलिस थाने में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी, क्योंकि मृतका द्वारा कोई सुसाइड नोट या अन्य साक्ष्य नहीं छोड़ा गया था।

विज्ञापन


जांच में हुआ था दुष्कर्म का खुलासा
मृत्यु के कारणों की जांच के लिए परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। मृतका की वैजाइनल स्लाइड जांच के लिए एफएसएल भेजी गई, जिसमें मृत्यु से पूर्व दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इसके आधार पर थाना पलेरा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने ₹5000 का इनाम घोषित किया।

ये भी पढ़ें- लटेरी जेल में हुई इफ्तार पार्टी के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


ब्लड सैंपल से मिला आरोपी
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जांच टीम का गठन किया। एफएसएल और साइबर सेल की सहायता से वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही कृष्ण पाल (उम्र 20 वर्ष, निवासी टपरियन, थाना पलेरा) का ब्लड सैंपल लिया गया और परीक्षण के लिए एफएसएल सागर भेजा गया। जांच में पुष्टि हुई कि आरोपी कृष्ण पाल ने मृतका के साथ मृत्यु से पूर्व दुष्कर्म किया था, जिससे प्रताड़ित होकर उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MD ड्रग तस्करी में प्रतिष्ठित डॉक्टर को CBN ने किया गिरफ्तार, मामले को बताया जा रहा साजिश

भागने की फिराक में था आरोपी
ब्लड सैंपल देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस द्वारा सघन तलाश की गई। मुखबिर की सूचना पर उसे पलेरा नगर के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। जब एफएसएल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, तब पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें