फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: सुबह पांच बजे से खनिज विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई, ट्रक-ट्रैक्टर जब्त; डीजल पंप को किया नष्ट

Sat, 25 Apr 2026 01:16 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कीं, जिससे माफियाओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खनिज विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ शनिवार को खनिज विभाग ने सुबह पांच बजे से ही छापामार कार्रवाई शुरू कर दी। खनिज अधिकारी विपुल रावत के नेतृत्व में टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर माफियाओं पर कड़ा प्रहार किया, जिससे पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही। कार्रवाई की शुरुआत शहर के मंडी रोड से हुई, जहां अवैध मुरम से भरा एक ट्रक पकड़ा गया। बिना वैध अनुमति के परिवहन करते पाए जाने पर ट्रक को तत्काल जप्त कर देहात थाना की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन


वाहनों को जतारा थाना की अभिरक्षा में सौंपा गया
इसके बाद टीम दिगौड़ा पहुंची, जहां अवैध रेत का परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया और दिगौड़ा थाना में सुरक्षित रखवाया गया। खनिज विभाग की सख्ती लगातार जारी रही और टीम ने जतारा क्षेत्र में भी दबिश देकर अवैध रेत से भरी एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, जिसे जतारा थाना की अभिरक्षा में सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- एमपी में बनेगी एकीकृत दिव्यांग नीति: मानसिक दिव्यांग वयस्कों के लिए शुरू होंगे विशेष शेल्टर होम; मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्त कार्रवाई की चेतावनी
इसी क्रम में टीम मेंदवारा रेत खदान पहुंची, जहां अवैध उत्खनन की शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर गहन निरीक्षण किया गया, लेकिन किसी प्रकार का उत्खनन नहीं पाया गया। इसके बावजूद अधिकारियों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के दौरान टीम चंदेरा के मडोरी घाट भी पहुंची, जहां अवैध खनन में उपयोग किए जा रहे दो डीजल पंप मौके पर मिले। खनिज अधिकारी विपुल रावत के निर्देश पर दोनों पंपों को तत्काल नष्ट कर दिया गया, जिससे अवैध खनन करने वालों को स्पष्ट संदेश मिला कि अब किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 

जब्त किए गए ट्रैक्टर ट्राली।

 

कार्रवाई के दौरान की तस्वीर।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें