फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tikamgarh: प्रदेश में पहली बार राजस्व अधिकारियों की मोहनगढ़ में लगाई गई कोर्ट, 52 प्रकरणों का त्वरित निराकरण

Tue, 10 Feb 2026 09:41 PM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में “संकल्प से समाधान अभियान” के तहत पहली बार एक साथ कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय लगाकर राजस्व अभिलेख सुधार के लिए विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान 52 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया।
विज्ञापन
कोर्ट में सुनवाई करते कलेक्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पहली बार टीकमगढ़ जिले के ग्राम पंचायत मोहनगढ़ में राजस्व अभिलेख सुधार के लिए एक साथ कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी और तहसीलदार न्यायालय लगाकर जनसुनवाई आयोजित की गई। यह जनसुनवाई “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
विज्ञापन


राजस्व विभाग की खुली कोर्ट और जनसुनवाई के दौरान कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के सर्वाधिक 83 आवेदन शामिल रहे। इसके अलावा पंचायत विभाग के 15, विद्युत विभाग के 5, पीडीएस के 5, पुलिस विभाग के 4, पीएचई विभाग के 4, मत्स्य विभाग के 2, शिक्षा विभाग के 2, वन विभाग का 1, महिला एवं बाल विकास विभाग का 1 तथा नगर परिषद जतारा से संबंधित 1 आवेदन प्राप्त हुआ। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर मोहनगढ़ में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से कलेक्टर, एसडीएम एवं तहसीलदार न्यायालय एक साथ संचालित किए गए।

इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त 83 आवेदनों में से अभिलेख दुरूस्ती के कुल 52 प्रकरणों में अंतिम आदेश पारित किए गए। सभी प्रकरणों में आवेदकों के पक्ष में निर्णय हुआ। इन प्रकरणों में वर्ष 2020 से लेकर 2026 तक के लंबित मामले शामिल थे, जिनका एक ही दिन में निराकरण किया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: आरक्षक की पत्नी की संदिग्ध मौत, 11 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद; पति के महिला SI से कथित संबंध की चर्चा तेज
विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया गया। आवेदक राकेश केवट के बीपीएल कार्ड बनाने के आवेदन पर कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं चंदन पिता नत्थू के जाति सुधार संबंधी आवेदन पर अभिलेख दुरूस्ती का कार्य तुरंत किया गया। इसके अलावा ग्राम हथेरी निवासी भगवानदास, गोविंददास तथा ग्राम मझगुंवा निवासी श्रीमती सुमन पति रमेश यादव के अभिलेख सुधार प्रकरणों का भी मौके पर निराकरण किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही संकल्प से समाधान अभियान के तहत ग्राम मोहनगढ़ में लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु आवेदन भी प्राप्त

 

कोर्ट में सुनवाई करते कलेक्टर

 

कोर्ट में सुनवाई करते कलेक्टर

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें