फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, अब पेड़ से लटका मिला शव

Mon, 27 May 2024 07:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

मध्य प्रदेश के टीकगमढ़ में अजीब मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। पुलिस उसे तलाश रही थी। इस बीच उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली है। 
विज्ञापन
युवकी और युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना खरगापुर के अंतर्गत आने वाले पिपरा बिलारी गांव में सोमवार सुबह पेड़ से लटकती हुई लाश ने कई सवालों को जन्म दे दिया है। लाश मूरत यादव की है। उस पर दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस लॉक-अप से वह 19 मई को फरार हो गया था। अब सोमवार सुबह उसकी लाश गांव में पेड़ पर बने फंदे पर झूलती मिली है। 

विज्ञापन


पुलिस लॉकअप से आरोपी के फरार होने के मामले में टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित ने तीन आरक्षकों को लाइन अटैच किया था। इस मामले में आरोपी के फरार होने के बाद उसके परिजनों पर दबाव बनाने के लिए खरगापुर पुलिस थाने में बिठाया लिया था। घटना के बाद से उसके परिजन पुलिस थाने में बैठे हैं। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष है। लाश मिलने के बाद यह मामला तूल पकड़ने लगा है। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक रोहित ने कहा कि सूचना मिली है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। यदि प्रताड़ना का परिजन आरोप लगा रहे हैं तो इस मामले की भी जांच कराई जाएगी। एफएसएल टीम को मौके पर भेजा है। डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें