फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'मुझे प्यार नहीं करती थी मां', नाबालिग बेटे ने पिता की बंदूक से सीने में मारी गोली, जानें मामला

Tue, 17 Jan 2023 08:41 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाबालिग का पिता इलाहाबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड है। उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और मां पर फायर कर दिया। गोली मां के सीने में जाकर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
MP Minor Kills Mother - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक नाबालिग बेटे ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत नगर कॉलोनी की है। आरोपी नाबालिग बेटे का कहना है कि मां मुझे प्यार नहीं करती थी। नाबालिग लड़के (17 वर्ष) ने मंगलवार को पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी मां सपना रजक (42 वर्ष) को मौत के घाट उतारा।

विज्ञापन


डायल 100 को सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया गया। एएसपी सीताराम ससत्या के अनुसार डायल 100 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि नाबालिक ने अपनी मां को गोली मार दी। जानकारी लगते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग आरोपी का कहना है कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती थी। इस वजह से उनसे गोली मारी। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस कारण यह घटना हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
पिता की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली
मंगलवार दोपहर बेटे ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से मां को मौत के घाट उतारा। देहात थाना प्रभारी प्रीति भार्गव ने बताया कि नाबालिग का पिता इलाहाबाद बैंक में सुरक्षा गार्ड है। उसने पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और मां पर फायर कर दिया। गोली मां के सीने में जाकर लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें